फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसी सीएचसी में नहीं है अल्ट्रासाउंड का इंतजाम, आठ में एक्स-रे भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज का खूब दावा किया जाता है। सार्वजनिक मंचों से अधिकारी और जनप्रतिनिधि जमकर बखान भी करते हैं लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है। जिले में जिला अस्पताल पुरुष और महिला को छोड़ दिया जाए तो किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को या तो जिला अस्पताल तक का चक्कर लगाना पड़ता है या फिर बाहर जांच करानी होती है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के सभी सीएचसी की पड़ताल की गई तो चौकाने वाली सच्चाई सामने आई। पता चला कि प्रतिदिन औसतन छह से आठ मरीज अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे वाले आते हैं। इस तरह से 21 सीएचसी में कुल मिलाकर सवा सौ से लेकर 140 मरीज प्रतिदिन ग्रामीण क्षेत्रों से निकलते हैं। लेकिन इनके लिए अल्ट्रासाउंड का इंतजाम नहीं है। एक्स-रे की सुविधा भी कई जगह मशीन की खराबी के कारण प्रभावित है। आठ सीएचसीऐसे हैं जहां न एक्स-रे है और न ही अल्ट्रासाउंड। हालांकि ट्राॅमा सेंटर जफराबाद हौज में सीटी स्कैन की सुविधा है।

इन केंद्रों पर नहीं है सुविधा

जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी गौराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज, मुंगराबादशाहपुर, बक्शा, खुटहन, रामपुर, सुईथाकला, मिहरावां केंद्र पर मरीजों की जांच के लिए न तो एक्स-रे मशीन लगी है और न ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा है। ऐसे में मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्रेंद्रों पर जांच के लिए मशीन लगवाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन


यहां केवल एक्स-रे की ही सुविधा
जौनपुर। जिले के करंजाकला, नेहरू नगर, महराजगंज, केराकत मछलीशहर, सुजानगंज, बरसठी, डोभी, मड़ियाहूं, शाहगंज, जलालपुर, बदलापुर सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा है। रामनगर केंद्र पर लगी मशीन की स्क्रीन खराब है। मरम्मत के लिए पहल की जा रही है। मेडिकल कालेज में दो एक्स-रे मशीन लगी है।

सीएचसी पर मरीजों को इलाज के साथ जांच की सुविधा बढ़ाने के लिए शासन पत्र भेजकर एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा बढ़ाने की मांग की गई है। कुछ मशीने जिले को मिलने की उम्मीद है। जिन केंद्रों पर मशीने नहीं लगी हैं वहां लगवाया जाएगा। -डा. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें