फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यहां अतिक्रमण और जाम से निजात की कोई योजना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर की पटरियों पर अतिक्रमण से आए दिन जाम की स्थिति रहती है। बावजूद इसके जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन और यातायात पुलिस के पास कोई योजना नहीं है। सुबह 10 से रात आठ बजे तक तीन से चार बार जाम लगता रहता है। इससे लोगों का घंटों समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


नगर में सबसे ज्यादा समस्या पाॅलीटेक्निक चौराहा से नईगंज के लिए होती है। यहां पर लाइन से अधिकतर अस्पताल खोले गए हैं, इनकी तरफ से पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की गई, जिससे इनके यहां आने वाले वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। यहीं स्थिति ओलंदगंज चौराहा से बदलापुर मार्ग की है, यहां पर नालियों को पटिया लगाकर ढक दिया गया है। इसके बाद उस पर दुकान का बोर्ड व दुकान की सामग्री लगाई जाती है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं जेसीज चौराहा से ओलंदगंज मार्ग पर बड़े-बड़े व्यावसायिक भवन तो बने हैं लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों के वाहन सड़कों पर ही खड़े होते हैं। इसी तरह चौरा माता मंदिर मार्ग ओलंदगंज में भी सड़क पर दुकान सजाए जा रहे हैं।
नगर में अतिक्रमण से निजात दिलाने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर दुकान लगाने वालों का चालान काटा जाएगा। - देवेश सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें