फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तार और खंभे टूटने से चार दिनों से गुल है बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। विद्युत उपकेंद्र इमलों पांडेय पट्टी से जुडे करमही गांव में बीते सोमवार को आंधी से पेड़ की डाल गिरने से 11 हजार वोल्ट के तार और तीन खंभे टूटकर गिर गए थे। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। चार दिन बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। गर्मी के मौसम में ग्रामीण चार दिनों से बिजली-पानी के लिए परेशान हैं। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। गांव के विवेक यादव, राजदेव, करिया यादव, योगेंद्र कुमार, लालमन, पंडा यादव, महेंद्र यादव आदि ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अभी तक खंभों और तार की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की जाती तो विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, विद्युत निगम के जेई तारा सिंह का कहना है कि समस्या के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें