फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गौरीशंकर धाम तक सीधी बस सेवा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर डिपो से सुजानगंज स्थित गौरीशंकर धाम के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। इससे सावन माह में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आसपास के इलाके से बढ़ी संख्या में व्यापारियों का भी आवागमन होता है। ऐसे में मजबूरन लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा।मुंगराबादशाहपुर डिपों में अनुबंधित व निगम के कुल 24 बसें है। डिपो से रोजाना करीब एक हजार यात्री यात्रा करते हैं। सावन महीना शुरू होने वाला है। डिपो में यात्रियों के अलावा शिवभक्तों की भी भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में सुजानगंज स्थित गौराशंकर धाम तक सीधी बसें नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। यह शिवालय प्राचीन व अति प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां जो भी सच्चे मन से बाबा भोलेनाथ की स्तुति करता है, बाबा उसकी सारी अभिलाषाएं पूरी कर देते है। इसी वजह से यह मंदिर लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। क्षेत्रीय जन चंद्रा स्वामी बिंद, सोमू सिंह, प्रतीक सिंह, छोटे लाल, राम लखन जायसवाल आदि ने जिला प्रशासन से गौरीशंकर धाम के लिए रोडवेज बस संचालन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें