फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंघई जंक्शन पर एटीवीएम संचालक नहीं, टिकट के लिए लग रही लंबी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई जंक्शन पर चार माह से एटीवीएम (ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) शोपीस है। कारण मशीन के संचालक की नियुक्ति नहीं होने से यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन यात्रियों को लंबी लाइन में खड़ा होकर टिकट प्राप्त करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों ने मशीन के संचालन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन एक बडा जंक्शन है यहां यात्रियों की काफी भीड़ रहती है। यहां से यात्री महानगरों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं तथा जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, प्रयागराज के लिए ट्रेनों की अदला-बदली करते हैं।
इस स्टेशन से प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर यहां चार माह पहले ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई थी।
विज्ञापन

शुरूआत में एक व दो दिन तक यात्रियों को इसका लाभ मिला। इसके बाद से बंद पड़ा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मशीन के संचालक की नियुक्ति नहीं होने से मशीन बंद पड़ी है। ऐसे में गर्मी व उमस में यात्रियों को लंबी लाइन में खड़े होकर टिकट प्राप्त करना पड़ रहा है।
यात्री अशोक यादव, संजय दुबे, रोहित, विजय ने बताया कि एटीवीएम का संचालन नहीं होने से टिकट की परेशानी उठानी पड़ रही है। मजबूरन लंबी लाइन में खड़े होकर टिकट लेना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी को इसका संचालन शुरू कराना चाहिए। जिससे यात्रियों सहूलित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें