फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ठेलेवाले ने रोडवेज चालक को पीटा, कर्मचारी यूनियन ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय रोडवेज डिपो के समीप बुधवार की सुबह उस समय हंगामा मच गया, जब एक ठेलेवाले ने रोडवेज बस चालक से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य रोडवेज चालक व कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप बसों का संचालन रोककर जमकर नारेबाजी की।पुलिस के अनुसार घायल चालक की पहचान चालक सुभाषचंद्र यादव शाहगंज से सुल्तानपुर की ओर रवाना हो रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस डिपो के बाहर सड़क पर निकली, एक माली ने हाथ देकर बस रोकी। इसी समय अचानक एक ठेलेवाला बस में चढ़ गया और चालक से अभद्र भाषा में बात करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो में बस खड़ी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी अवनीश कुमार यादव व एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) विनय कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे और कोतवाली में कार्यवाही की मांग करते हुए नारेबाजी की।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। रोडवेज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें