फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 22 लाख की चोरी का खुलासा, असलहे संग दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को 25 दिन पहले आभूषण की दुकान से हुई चोरी का खुलासा किया। इसमें 22 लाख नकद व असलहे के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। एडिशनल एसपी बृजेश कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी सुभाष चंद्र चौरसिया ने 20 सितंबर 2023 को सूचना दिया कि उनके कोतवाली चौराहा स्थित फर्म मिश्रीलाल एंड संस से 19 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला काट दिया। इस दौरान पैसा व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। सीओ कुलदीप गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोर अमन मौर्या निवासी बेेलगहन थाना सिकरारा, अनिल यादव उर्फ लालू निवासी सलोनी महिमापुर गौराबादशाहपुर को रेलवे गोदाम रोड मोहल्ला भंडारी के पास से गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी के 21 लाख 99 हजार 500 रुपये, घटना में प्रयुक्त छेनी व तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तारी में अवैध तमंचा मिलने पर अमन मौर्या पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मौके पर सीओ कुलदीप गुप्ता, कोतवाल अखिलेश मिश्रा, निरीक्षक रमेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें