फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दरवाजे की कुंडी तोड़कर नकदी और आभूषण की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के चेतरहां गांव में रविवार की रात में एक घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोरों ने नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने देखा तो घर से पीछे थोड़ी दूर शराब की कुछ बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के खंड कार्यवाह राम सिंह के भाई नरसिंह बहादुर सिंह गांव में सरायमोहिउद्दीनपुर-अखंडनगर मार्ग पर सड़क किनारे मकान बनवाकर रहते हैं। यहीं पर उनकी आरा मशीन भी है। रविवार की रात घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी निकालकर घर के अंदर घुसे चोरों ने पूरा घर खंगाल कर सोने की अंगूठी, चेन, नथिया, टाप, कंगन आदि आभूषणों सहित चांदी का सिक्का, नकदी व तीन एंड्रायड मोबाइल उठा ले गए। जाते समय चोरों ने घर की मेन लाइट का तार काट दिया। इसके बाद घर में सो रही महिलाओं के कमरे में दरवाजे बंद कर दिए। चोरों के घर से निकलते समय नरसिंह बहादुर को आहट हुई तो वह शोर मचाए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो चोरों ने ईंट पत्थर से हमला करते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी सरायमोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी पर दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित के घर के पीछे स्थित झाड़ियों से पुलिस को शराब की कुछ बोतलें बरामद हुईं। थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें