फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी-जेवरात समेत लाखों के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं/मुफ्तीगंज। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने एक मकान और एक दुकान को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात समेत लाखों की चोरी की। मड़ियाहूं में कपड़े की दुकान तो जफराबाद में सेवानिवृत्त अध्यापक के घर को निशाना बनाया। तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मड़ियाहूं के बाइपास रानीपुर तिराहे के पास कन्हैया लाल यादव की कपड़ा व कॉस्मेटिक की दुकान है। सोमवार की रात चोर शटर चांड़ कर दुकान में घुस गए। कैश बाक्स का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार नकदी व लगभग 40 हजार का कपड़ा ले गए। ग्रामीणों ने सुबह दुकान स्वामी को सूचना दी। उधर, जफराबाद थाना के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी सभाजीत यादव सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। सोमवार की रात परिवार के लोग अपने कमरों में सो रहे थे। घर में घुसे चोरों ने कमरों में बक्सा और आलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ा सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिए। एक सप्ताह पहले मायके आई सभाजीत की बेटी बिंदू ने बताया कि चोर उसका व परिवार के अन्य सदस्यों के हार, छह अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, साड़ी, सूट आदि ले गए हैं। घर से कुछ दूरी पर महेंद्र यादव व बबलू के खेत में खाली बक्सा और अटैची फेंके हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें