फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मंदिर में चोरी, कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। चंदवक बाजार में पंचदेवालय मंदिर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना 10 जनवरी की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिकायत से बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंदिर के प्रबंधक अवधेश मिश्रा ने तहरीर देकर बताया कि 10 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 6 बजे के बीच चोर करीब 16 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति लेकर भाग गए। चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा शिकायत मिलने पर प्रकरण की जांच की गई। शिकायतकर्ता के घर पर मंदिर है। जांच के दौरान चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। एफआईआर दर्ज न होने से मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय नागरिकों ने नाराजगी जताई है।ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर एसपी को पत्र सौंपा है। साथ ही एक्स पर पोस्ट कर बड़े अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है। मंदिर प्रबंधक ने मांग की है कि जांच में खोजी कुत्तों का सहारा लेकर चोरी गई संपत्ति बरामद की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें