नारायनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद विखरा सामान। संवाद
केराकत। क्षेत्र के नारायनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर और मिडडे मील का राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री उठा ले गए। प्रधानाध्यापक अनुपम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों के दरवाजे खुले मिले। कार्यालय का ताला टूटा हुआ था, जबकि अन्य कमरों के तालों को भी तोड़ दिया गया था। विद्यालय के अंदर जाकर जांच करने पर इनवर्टर, बैटरी, गैस सिलिंडर, दाल, तेल सहित मिडडे मील बनाने के लिए रखी अन्य खाद्य सामग्री गायब मिली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।