फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को भ्रष्टाचार की करनी होगी मुखालफत

Thu, 11 Feb 2016 01:06 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के महासचिव एनके सिंह ने कहा कि आज हमारे समाज के प्रतिमान गलत हो गए हैं। टेलीविजन पर रिएल्टी शो में स्थान पाने वाले और फि ल्मी दुनिया के कलाकारों को युवाओं के समक्ष प्रतिमान आईकान
विज्ञापन


 के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है जबकि असल में गांव, देहात में छिपी प्रतिभाएं विपरीत हाल में सफल हो रही है। वे बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में गिरते मानवीय मूल्य,कारण एवं समाधान विषयक

 व्याख्यानमाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा देश की शिक्षा पद्धति में विरोधाभास है। इसके चलते शिक्षा के मूल्यों का ह्रास हो रहा है। पाठ्यक्रम से लेकर चयन तक मानवीय मूल्यों की उपेक्षा हो रही है जबकि शिक्षा का मकसद मूल्यों का
विज्ञापन


विकास ही है। कहा कि युवाओं को भ्रष्टाचार की मुखालफत करना चाहिए क्योंकि समाज को बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है। इसके पहले सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

संगोष्ठी में डा. एचसी पुरोहित, डा. दिग्विजय सिंह राठौर,  डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह,  प्रो. आरएस सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, डा. बीडी शर्मा, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा. सुशील कुमार, डा. सुभाष वर्मा, डा. दयानंद उपाध्याय, सुधाकर शुक्ला, डा. अमरनाथ यादव, डा. रंजना यादव अािद मौजूद थे। डा. मनोज मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन डा. अजय द्विवेदी ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें