मोहल्ले की सड़क पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। युवक ने पहले शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया लेकिन घटना से क्षेत्र के लोग आवाक हो गए। जानकारी के अनुसार युवक ने पारिवारिक तनाव के कारण ऐसा कदम उठाया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है।युवक को जलता देख दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाया। उसे निजी साधन से लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
पुरानी बाजार निवासी सचिन मोदनवाल (30)पुत्र जगदीश चंद्र मंगलवार को दोपहर में अपने घर के सामने रामलीला मैदान के पास अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिए ।जब शरीर में आग पकड़ ली तो नगर की व्यस्त सराफा गली में भागने लगे।
आग की लपटों में घिरे सचिन को दौड़ते देख वहा भगदड़ मच गई। किन्तु आस पास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के केन और कपड़े भिगाकर उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया ।घटना के बाद परिजन युवक को लेकर सी एच सी पहुंचे।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहल्ले में चर्चा है कि पारिवारिक तनाव को लेकर सचिन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया।
वही परिजनों के अनुसार सचिन बाइक में पेट्रोल डालने के लिए लेकर आ रहा था। किन्तु अचानक बोतल में आग लग गई। जिससे वह झुलस गया। बहरहाल घटना आस पास दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सी एच सी के डाक्टर का कहना है कि पीठ,हाथ और पेट का 25%भाग जला है।