फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर पर चढ़ा युवक अधिकारी हलाकान

Thu, 03 Dec 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव में बिजली का बिल बकाया होने पर अधिकारियों ने केबल काटी तो आक्रोशित युवक टावर पर चढ़ गया। वह कनेक्शन न जोड़े जाने पर कूद कर जान देने की बात कहते हुए जोर जोर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


यह देख बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथ पावं फूल आए। कनेक्शन जोडने का आश्वासन मिलने पर डेढ़ घंटे बाद वह टावर से उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली।

ओझापुर गांव निवासी पप्पू की वेल्डिंग की दूकान है। विद्युत बिल बकाया होने पर जेई के निर्देश पर बुधवार को पहुंचे लाइनमैन केबिल काट कर उठा ले गए। इससे क्षुब्ध पप्पू शराब पीकर एक निजी मोबाइल कम्पनी के टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


उसको चढ़ते कोई देख नही पाया। जब वह ऊपर चढ़ गया तो चिल्लाने लगा। यह देख लोग हैरान हो उठे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे टावर से उतरने के तमाम प्रयास किए लेकिन वह इस बात पर अड़ा रहा कि उसका कनेक्शन जब तक जोड़ा नहीं जाता वह टावर से नहीं उतरेगा।

पुलिस ने इसकी सूचना ऊपर के अधिकारियों को दी। थोड़ी देर बाद एसआई घनश्याम यादव पहुंचे। उन्होंने बिजली का कनेक्शन जोड़वाने और लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तो युवक नीचे उतरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें