जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में उसे चालान न्यायालय भेज दिया।
शनिवर की रात में युवक प्रेमिका के घर की छत पर पहुंच गया। उसी दौरान परिवार के किसी सदस्य ने उसे देख लिया तो शोर मचाया। परिजनों ने घेरकर उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान उसके कपड़े भी फट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक के लेकर थाने चली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि युवक की पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शांति भंग के आरोप में उसका चालान कर दिया गया।