फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विवाद में बीचबचाव करने गए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतहां थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में मंगलवार की दोपहर दो पक्षों के विवाद में बीचबचाव करने गए युवक को दबंगों ने गोली मार दी। परिजनों ने शाहगंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया गया।सरपतहां थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक निजी स्कूल के शिक्षक से इलाके की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो विरोध करते हुए मामले को थाने तक पहुंचा दिए। इसी बीच सोमवार की रात में शिक्षक युवती से मिलने के लिए गया था। उसी समय युवती के गांव वालों ने उसकी पिटाई कर दी। बदला लेने के लिए शिक्षक अपने कुछ साथियों को लेकर मंगलवार की दोपहर में पहुंचा। वहां एक युवक के घर पर पहुंचकर विवाद कर रहे थे। इसी दौरान 25 वर्षीय अवनीश यादव समझाने पहुंच गए। समझाने के दौरान ही विवाद करने वालों ने फायरिंग कर दी। कई राउंड गोली चलाने की वजह से गोली सिर में लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा भी पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिए। सीओ शुभम तोंदी ने बताया कि घायल को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें