फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ससुराल आया युवक बेहोश होकर खेत में गिरा, थोड़ी देर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। ससुराल आए एक युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना तब हुई जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत में घूम रहा था और मेड़ से गिरकर अचानक बेहोश हो गया।
विज्ञापन

अंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के उमरबान गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान (24) पुत्र राजेंद्र चौहान अपने ससुराल क्षेत्र के ताखा शिवपुर गांव निवासी मनोज चौहान के यहां आया था। सोमवार की शाम घर के बगल स्थित खेत में पत्नी के साथ घूम रहा था। अचानक खेत की मेड़ से गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद पत्नी की चीख पुकार सुनकर गांव के अगल बगल के लोग पहुंचे। धर्मेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के भिजवा दिया। उपनिरीक्षक बलविंदर राय का कहना है कि एक युवक के मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें