केराकत से 29 किलोमीटर तक दौड़कर तीन घंटे में शीतला चौकियां धाम में पहुचने के बाद नितिन को माता क
- फोटो : संवाद
धर्मापुर। केराकत से एक युवक नितिन (19) आर्मी या पुलिस विभाग में भर्ती होना चाहता है। इस इच्छा का लक्ष्य लेकर केराकत से शीतला चौकिया धाम तक 29 किलोमीटर तक दौड़ते हुए बृहस्पतिवार की भोर में धाम पहुंचा। यहां दर्शन-पूजन कर सेना भर्ती की अपनी तैयारी की शुरुआत की।नितिन ने बताया कि भोर में 4 बजे केराकत के शहाबुद्दीनपुर गांव से जौनपुर- केराकत हाईवे पर देवकली बाजार, मुफ्तीगंज बाजार, गजना, सेवईनाला, धर्मापुर बाजार होते हुए 29 किलोमीटर तक लगातार दौड़ते हुए वह सुबह 7 बजे शीतला चौकिया धाम पहुंचा। यहां माता रानी का दर्शन पूजन करते हुए अपनी आर्मी या पुलिस विभाग में जाने की तैयारी की शुरुआत की। दौड़ के दौरान दुर्घटना से बचाव के लिए नितिन के साथ चार बाइक सवार साथी पीछे-पीछे और साइड में चल रहे थे। संवाद