फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगाकर युवक ने दी जान

Fri, 19 Feb 2016 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के सुक्खीपुर मोहल्ला स्थित डल्लेनाथ मंदिर के समीप अरहर के खेत में गुरुवार को एक युवक ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 उसकी पहचान श्यामलाल यादव (40) पुत्र बलिकरन निवासी रायपुर थाना भुड़कुड़ा गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दे दी है।

 मंदिर के पास अरहर के खेत में आस पास के कुछ बच्चों ने युवक को जलते हुए देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोग पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना स्थल से पुलिस को पासपोर्ट, वोटर आईडी और फोटो बरामद हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें