फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुल की रेलिंग पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चंदवक पुरानी बाजार निवासी युवक ने शनिवार तड़के गोमती नदी पर बने पुराने पुल की रेलिंग से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। सुबह होने पर टहलने गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर निवासी सुनील गुप्ता(30) पुत्र लालजी चंदवक बाजार में अपने मामा किशोरी गुप्ता के यहां बचपन से ही रहता था। चार वर्ष पूर्व विवाह होने के बाद बाजार में ही किराए के मकान में पत्नी शीला के साथ रहने लगा। उसकी दो पुत्रियां श्रद्धा(3) व दूसरी श्रेया पांच माह की हैं। शनिवार तड़के चार बजे वह टहलने के लिए घर से निकला। एक किमी दूर गोमती पुल की रेलिंग से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह टहलने गए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदवक विजय शंकर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें