जफराबाद। कस्बे के नासही मुहल्ले में एक युवक ने डेढ़ घण्टे तक जमकर हंगामा मचाया। अपने मकान से सटे बिजली के केेबल वाले तार पर चढ़कर हंगामा करता रहा। मुहल्ला निवासी शहाबुद्दीन पुत्र बाबू कौव्वाल की कुछ दिन से मानसिक हालत ठीक नहीं चल रही थी। मंगलवार को शहाबुद्दीन का उसकी भाभी से किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। उसने सामने बैठे चौकी इंचार्ज रामजी सैनी को आवाज लगाकर बचाने को कहा। पुलिस को देख वह ईंट पत्थर चलाने लगा। चौकी इंचार्ज रामजी सैनी तथा सिपाही कमलेश सैनी घायल होने से बच गए। उसके बाद उसने अपने घर के सामने लगे सीमेंट सेड को तोड़ डाला। घर के दूसरे मंजिल से कूद गया। संयोगवश बिजली का तार हाथ मे आ गया। उसके बाद लगभग डेढ़ घण्टे तक वह केबल वाले बिजली के तार पर खड़ा हो गया। पुलिस तथा कस्बे के कुछ लोग उसके नीचे-नीचे कंबल और चादर लेकर चलने लगे। पुलिस ने बिजली विभाग को फोन करके बिजली आपूर्ति बंद करवा दिया। केबल से बिजली सप्लाई होने के कारण युवक करंट से बच गया। उसके बाद नगर पंचायत की खम्भों पर बिजली व्यवस्था दुरस्त करने वाली गाड़ी बुलाया। जैसे ही उसको नीचे से ऊपर किया जाने लगा वह तार से कूद गया।