फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलीशहर-वाराणसी नेशनल हाइवे का भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर से जंघई भदोही होकर वाराणसी तक जाने वाली 731बी एनएच मार्ग पर मछलीशहर से जंघई मार्ग पर जल्द ही काम दिखने लगेगा। वजह, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी व भदोही जनपद की सीमा जमीन अधिग्रहण कार्य तेजी से शुरू हुआ है। इसके जल्दी पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन

मछलीशहर से जंघई मार्ग से होकर भदोही होते हुए वाराणसी के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 640.18 करोड़ रुपये का बजट की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू कराया गया है। जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी व भदोही जनपद में इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंत्रालय की ओर निविदा मांगी जाएगी है। एनएच निर्माण होने से मछलीशहर जंघई के बीच पड़ने वाली प्रमुख बाजारों का विकास होगा। वहीं, रास्ते में पड़ने वाले जंघई जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन का भी विकास होगा, जिससे रेलवे की आय मे भी बढ़ोत्तरी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता एके सिह का कहना है कि जमीन अधिग्रहण का कार्य तेजी से शुरु हुआ है। काम जल्द पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें