किला रोड पर वेंडिंग जोन बनाते श्रमिक। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही शहर के ठेले-खमोचे वालों को दुकान लगाने के लिए वेंडिंग जोन में स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद वह शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों में सड़क की पटरियों पर दुकान नहीं लगाएंगे। इसके लिए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फरमान के बाद शहर में रविवार से वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। पहले अशोक टाकिज से लेकर किला तिराहे तक सड़क के दक्षिणी पटरी पर वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है। इसमें 69 ठेले-खमोचेवालों को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा, जो अपनी-अपनी दुकानें लगाएंगे।
शहर में तकरीबन सात हजार ठेले खमोचे वाले हैं, जो नगर कोतवाली, ओलंदगंज, आंबेडकर तिराहा के आसपास, पालीटेक्निक, सीएमओ आवास, पुरानी सब्जी मंडी, भंडरी स्टेशन के पास आदि स्थानों पर सड़क की पटरियों पर दुकान लगाते हैं। इससे हर समय जाम लगता रहता है। मुख्यमंत्री के फरमान के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए रविवार को शहर में वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान अशोक टाकिज से लेकर किला तिराहा तक रोड के दक्षिणी पटरी पर वेंडिंग जोन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके बनने के बाद तकरीबन 69 ठेले खमोचेवालों को दुकान लगाने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद, पुरानी सब्जी मंडी के सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान लगाने वाले ठेले और खमोचे वालों को भगत सिंह पार्क में प्रतिस्थापित किया जाएगा। इससे ठेले-खमोचे वाले आराम से अपनी दुकान लगा सकें।
वर्जन
अशोक टाकिज से लेकर किला तिराहे तक रोड के दक्षिणी पटरी पर पहले वेंडिंग जोन बनाने का कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है, जहां कोतवाली के समीप सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वाले 69 ठेले खमोचेवालों को स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, अन्य प्रमुख स्थानों पर दुकान लगाने वाले ठेले खमोचेवालों को भी स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट