फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खेत में बिछाया था तार, करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के सेमरहा मजरे में बृहस्पतिवार की भोर में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उसी आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई।
विज्ञापन

गांव निवासी 16 वर्षीय राजकुमार निषाद पुत्र धर्मेंद्र का शव भोर में उसके घर के पीछे बांस बल्ली के सहारे फसल सुरक्षा के लिए घेरे गए नंगे तार के नीचे पड़ा मिला। मृतक की मां का आरोप है कि गांव के ही दो लोगों द्वारा नंगा तार दौड़ाकर खेत घेरा गया है। रात में उसमें विद्युत करंट जोड़ दिया जाता है। इसकी चपेट में आकर मेरे पुत्र की मौत हो गई। वहीं जिन पर आरोप है उनका कहना है कि तार में झटका मशीन से करंट दिया गया है, जो जानलेवा नहीं है। इस मामले में थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुनील और श्रवण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। तीन टीमें लगाई गई हैं।
किशोर की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

खुटहन। करंट से राजकुमार की मौत के बाद नाराज परिजनों ने आरोपी पक्ष के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि घर के भीतर बाक्स में रखा गहना और नकदी भी उठा ले गए। हंगामा करने की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक हंगामा करने वाले वापस चले गए। पुलिस ने एहतियातन वहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तोड़फोड़ की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें