फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से थमे वाहनों के पहिए, घंटों जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग पर भले ही जोर दिया जा रहा है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार की शाम नगर की सड़कों पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि घंटों जाम लग गया। लगन और फिर 59 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के कारण हर कोई घरों से बाहर आकर जरुरी सामान खरीदता रहा। भगत सिंह तिराहा से गांधी तिराहा तक भीड़ जाम में वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से ही लगन शुरू हो चुका है। पाबंदियों के बीच शादी-विवाह के कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं। इस बीच शुक्रवार की रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू लगाने के आदेश के चलते लोगों में बेचैनी रही। हर कोई घर के जरुरी सामान लाने के लिए सड़कों पर था। शादी समारोहों में जाने के लिए भी वाहनों की भीड़ बढ़ गई। इसके चलते नगर की संकरी सड़कों पर लंबा जाम लग गया। मौके पर कोई भी पुलिस कर्मी नहीं था, जिससे जाम समाप्त हो सके। गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही। चारों तरफ से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। किसी तरह जाम में फंसे लोगों ने ही मेहनत कर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें