फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बाजा और बारात के हुए एक दूजे के

विज्ञापन
32- केराकत क्षेत्र के सरेमू गांव में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हो रहा वैवाहिक कार्यक्रम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
केराकत। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लाकडाउन के दौरान क्षेत्र के सरेमू गांव शुक्रवार को शादगी के बीच बिना बाजा और बारात के दुल्हा और दुल्हन परिणय सूत्र में बंधे। सोशल डिस्टें सगिं का पालन करते हुए शादी की रस्म अदा की गई। विवाह मंडप में कर्मकांड के विद्वान पंडित कैलाश नाथ मिश्र ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया।
विज्ञापन

केराकत कोतवाली के भोगीपट्टी गांव निवासी रामधनी मौर्य के बेटे जितेंद्र मौर्य की शादी सरेमू गांव में रामकेवल मौर्य की पुत्री सीमा मौर्या के साथ तय था। शुक्रवार की रात सादे समारोह में विवाह की रस्म की पूरी कराई गई। लडके पक्ष से कुछ लोग शादी में शामिल हुए। बिना बाराती और बिना नाच गाने व बैंड बाजे के बीच शादी की रस्म पूरी की गई। दूल्हे के पिता राम धनी मौर्य व दुल्हन के पिता रामकेवल मौर्य ने कहा कि इस शादी से हम दोनों लोग काफी खुश हैं। शादी में होने वाले फिजूलखर्ची से बच गए। उसी पैसे से लड़की को देने के लिए सामान खरीद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें