फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: धूमधाम से निकली बरात, वैदिक मंत्रों के बीच एक दूजे के हुए 10 जोड़े

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आए लोग। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय उमरवैश्य समाज की जिला इकाई जौनपुर की ओर से शनिवार को मुंगराबादशाहपुर के कटरा मार्ग स्थित एक पैलेस में स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के 10 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध गए। समारोह में बड़ी संख्या में उमरवैश्य समाज के लोग और गणमान्य नागरिकों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे साहबगंज से दूल्हों की बारात अलग-अलग रथों, बैंड-बाजों और आतिशबाजी के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पैलेस के लिए रवाना हुई। रास्ते में नगरवासियों ने कई स्थानों पर बरात का स्वागत किया। बरात नगर में पहुंचने पर महिलाओं ने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर बरातियों का अभिनंदन किया। वहीं कई स्थानों पर नगरवासियों ने बरातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की थी। मंच पर सभी नवयुगलों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई। इसके बाद वैदिक आचार्यों ने द्वारचार की रस्म संपन्न कराई। विवाह मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर सभी जोड़ों ने सात फेरे लिए। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीपी सरोज, अजय शंकर दूबे ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य, महामंत्री श्यामधर, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, आलोक गुप्ता पिंटू, राजकुमार नेता, आशीष उमरवैश्य, नमन गुप्ता, आशीष रानू, संदीप उमरवैश्य, राजकुमार राजू, विश्वामित्र, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें