फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डीजे पर नृत्य के दौरान भिड़े बराती-घराती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहां थानाक्षेत्र के बूढूपुर गांव में बुधवार की रात एक वैवाहिक समारोह में डीजे पर नृत्य के दौरान घरातियों-बरातियों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर विवाह की रस्म पूरी कराई। गांव में मोहन बिंद के घर सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर कोतवाली क्षेत्र से काजीपुर (बेलवाई) से बरात आई थी। जलपान के बाद डीजे की धुन पर नाचते-गाते बरात में आए कुछ नशे में धुत युवक द्वारचार के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक किसान की गाय डीजे की आवाज से भड़क गई। इसके बाद उसने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा लेकिन बरातियों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सरायमोहिउद्दीनपुर शैलेश सिंह ने बीचबचाव करते हुए मारपीट पर उतारू लोगों को चौकी पर भेजा। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से विवाह की रस्म पूरी कराई गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ उपद्रवी तत्वों के बीच आपसी विवाद हुआ था लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें