मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष वॉलीबॉल टीम पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता 2026-27 में प्रतिभाग करने के लिए रविवार को कोलकाता के लिए रवाना हुई। यहां आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आदमास विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुई।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में सच्ची खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभा को निखारने और अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। पुरुष वॉलीबॉल टीम के मैनेजर डॉ. सत्य प्रकाश सिंह तथा कोच दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुई।