फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नगर पालिका में शामिल गांवों का 1.35 करोड़ से होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद की बैठक में बुधवार को नगर पालिका परिसर में हुई। अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर करते हुए सभासदों व पालिका कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका में शामिल गांवों का विकास 1.35 करोड़ रुपये की लागत से कराने की बात चेयरमैन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर पालिका को मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शासन से एक करोड़ 35 लाख रुपये प्राप्त हुआ है। इससे नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों का विकास कराया जाना है। इसका सभासदों ने स्वागत करते हुए विचार विमर्श किया। नगर में होने वाले विकास कार्यों के साथ ही भवन नामांतरण, संशोधन से संबंधित पत्रावलियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में दीपावली पर्व पर नगर में स्वच्छता के दृष्टिगत वार्ड वार स्वच्छता शपथ लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, अवर अभियंता शिवानंद वास्को, लिपिक ज्ञान प्रकाश पटेल, एजाज अहमद, सौरभ जायसवाल संटी, सूर्य लाल जायसवाल, निकुंज गुप्ता, चंदा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें