फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राजकीय बाल संरक्षण गृह का भ्रमण कर कुलपति ने किया बच्चों से संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने मंगलवार को गाजीपुर के राजकीय बाल संरक्षण गृह का भ्रमण किया। इस दौरान पाॅक्सो पीड़ित बच्चों के पुनर्वास के लिए बच्चों से उनकी रुचि को जाना। भ्रमण का उद्देश्य पीड़ित बच्चों की जीवनशैली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन करना था। टीम ने पाया कि संरक्षण गृह राज्य सरकार एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से उत्कृष्ट रूप से संचालित हो रहा है। यहां आयु-आधारित आवासीय व्यवस्था, मुक्त विद्यालय प्रणाली से शिक्षा, कौशल विकास प्रशिक्षण, नियमित स्वास्थ्य जांच, मनोवैज्ञानिक परामर्श, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं पुस्तकालय जैसी समग्र सुविधाएं उपलब्ध हैं। टीम ने बच्चों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी रुचियों, दैनिक जीवन एवं भविष्य की आकांक्षाओं को जाना। भ्रमण से यह स्पष्ट हुआ कि ऐसी संस्थाएं समाज के वंचित वर्गों के लिए सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक पुनर्स्थापन का आधार हैं। भ्रमण का नेतृत्व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने किया। उनके साथ डॉ. मनोज कुमार पांडेय एवं डॉ. शिव कुमार उपस्थित रहे। जिला परिवीक्षा अधिकारी संजय सोनी एवं उनकी टीम ने व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें