वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर विश्वविद्यालयीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में बुधवार को बीएचयू, वाराणसी ने उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा को हराकर मैच जीत लिया।
वाक ओवर मिलने से काशी विद्यापीठ वाराणसी, कल्याणी विवि पश्चिम बंगाल और रीवा विश्वविद्यालय की टीमों को विजेता घोषित किया गया प्रतियोगिता का पहला मुकाबला उत्कल विश्वविद्यालय उड़ीसा और बीएचयू वाराणसी के बीच
खेला गया। जिसमें बीएचयू ने 25/22, 25/22, 25/15 के अंकों के अंतर से उत्कल विश्वविद्यालय को शिकस्त दी। दूसरा मैच एपीएस रीवा और मगध विश्वविद्यालय बिहार के बीच होना था। मगध विवि के नही पहुंचने से रीवा विवि
को वाकओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया। इसी तरह तीसरा मैच काशी विद्यापीठ वाराणसी और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के बीच होना था, लेकिन वीर कुंवर सिंह विवि की टीम के नही आने से काशी विद्यापीठ को
वाकओवर देकर विजेता घोषित कर दिया गया। चौथा मैच कल्याणी विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीच होना था जिसमें दरंभंगा की टीम नही आई तो कल्याणी विवि को वाकओवर देकर
विजेता घोषित कर दिया गया। पांचवां मैच बीएचयू वाराणसी और राची विश्वविद्यालय झारखण्ड के बीच हुआ। जिसमें राची ने 25/15, 25/14, 25/08 के अंतर से बीएचयू वाराणसी को हराया। छठवां मैच विनोवाभावे विवि हजारीबाग
झारखंड और बीआरए विवि बिहार के बीच खेला गया। जिसमें विनोवा विवि ने 25/11, 25/08, 25/13 के अंतर से मैच जीत लिया। रेफरी की भूमिका प्रशांत राय, पीपी सिंह और संकठा सिंह ने निभाई। सातवां मैच गुरुवार को पटना विश्वविद्यालय पटना और टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय बिहार के बीच खेला जाएगा।