फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बीएड की सीटें खाली रहने से विवि को करोड़ों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिले के बीएड काॅलेजों में 50 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। 191 कालेजों की 16500 सीटों पर प्रवेश होना था। सीटें नहीं भरने से विवि को करोड़ों का नुकसान होगा। वहीं काॅलेजों को खर्च निकाल पाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन


छात्र नहीं मिलने के कारण काॅलेजों का तो नुकसान होगा ही विश्वविद्यालय को परीक्षा फीस के नाम पर मिलने करोड़ों रुपये की चपत लगेगी। छात्र संख्या घटने के कारण परीक्षा फीस भी कम हो जाएगी। काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 28 सितंबर तय की गई थी। समय बीतने के बाद दाखिला की स्थिति काफी दयनीय है। बीएड काॅलेज संचालक इस इंतजार में हैं कि खाली सीटें भरने के लिए शासन से कोई आदेश निर्गत हो तो नुकसान की भरपाई की जा सके। इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड विवि झांसी को सौंपी गई थी। काउंसिलिंग पूरी होने के बाद कालेजों में प्रवेश की स्थिति से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें