स्वर्णकार समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी। संगठन
- फोटो : यूरिया की बोरी की इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल कराते सेवा भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकर शुक्ल।
जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल रोड स्थिति 91.6 गोल्ड पैलेस के परिसर में बुधवार को आयोजित बैठक में स्वर्णकार समाज ट्रस्ट की स्थापना की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। ट्रस्ट के संस्थापक ग्रुप आफ कीर्ति कुंज के सीएमडी नन्हेलाल वर्मा ने स्वर्णकार समाज के धर्मशाला निर्माण के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने नगर से सटे क्षेत्र में एक से डेढ़ बीघा भूमि तलाश करने की बात कही। सदस्यों ने इसकी प्रशंसा की। संरक्षक मंडल में दिनेश सेठ, विमल सेठ, विवेक सेठ (मोनू ) मानिकचंद सेठ, अशोक सेठ, चंद्रप्रताप सोनी, मुन्नालाल सेठ,को शामिल किया गया। राजकुमार सेठ अध्यक्ष, विनीत सेठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील सेठ, राधेश्याम सेठ, अमर जौहरी, सूरज सेठ, संतोष सेठ, अनिल सेठ एवं सनी वर्मा, विनय बरौतिया, बंशीधर वर्मा, विनोद सेठ उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए। विष्णु सेठ महामंत्री, मनोज वर्मा, प्रिंस सेठ वरिष्ठ मंत्री, उमेश सेठ, सुभाष चंद्र गर्ग, दिनेश सेठ, संतोष सेठ, धर्मेंद्र सेठ, मनीष सेठ, पवन सोनी, मनीष सोनी, आशीष सोनी मंत्री, अनिल कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, कमलेश सोनी आय-व्यय निरीक्षक, सुशील स्वामी एवं महर्षि सेठ मीडिया प्रभारी, विजय सोनी कानूनी सलाहकार और ओमप्रकाश सोनी प्रवक्ता बनाए गए। राजू सेठ, शंभूनाथ सेठ, राजेश सेठ, सचिन सोनी, ऋषि वर्मा, दुर्गेश सेठ, राजेंद्र सेठ ताड़तला, रामदास सेठ, विष्णु सेठ एवं शिवमसोनी सेठ,राजकुमार सेठ, राजेश सेठ कार्यकारिणी सदस्य नामित किए गए। राम प्रताप सोनी संपर्क प्रमुख बनाए गए। अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने संगठन को मजबूत पहचान दिलाने का संकल्प लिया।