फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मौरंग लदी ट्रक धंसने से खुटहन-खेतासराय मार्ग दो घंटे तक रहा बंद

विज्ञापन
खेतासराय खुटहन मार्ग पर ट्रक धसने से लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
खेतासराय। खुटहन-खेतासराय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह बालू लदी ट्रक सड़क किनारे पटरी में धंस गई। इस कारण इस सड़क पर दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। इससे लगभग दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों को हुई। शाहगंज-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए के निर्माण कार्य के कारण सड़क पर डंपर व अन्य भारी वाहन खड़े थे। इसी दौरान एक ट्रक बिहार से बालू लादकर खुटहन की ओर जा रही था। ट्रक किनारे से निकलने के प्रयास में पटरी में धंस गया। इसके बाद से दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसी बीच एक अन्य ट्रक का चालक वाहन खड़ा करके मौके से चला गया। इससे जाम और बढ़ गया। सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुआ जाम साढ़े दस बजे तक लगा रहा। जाम में फंसे यात्रियों ने डायल-112 पर सूचना दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें