फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल लेकर निकला ट्रक 12 दिन बाद भी नहीं पहुंचा गुजरात

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय क्षेत्र के शाहापुर ग्राम स्थित एक राइस मिल से चावल लादकर गुजरात के लिए निकला ट्रक 12 दिन बाद भी गंतव्य तक नहीं पहुंचा। राइस मिल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शाहापुर गांव निवासी दुर्गेश की राइस मिल है। मिल पर धान क्रय कर चावल की आपूर्ति गुजरात आदि स्थानों पर की जाती है। बीते 23 नवंबर को इनकी मिल से एक ट्रक दो सौ एक क्विंटल चावल लेकर निकला था। जिसकी कीमत पांच लाख 59 हजार दो सौ रुपये बताई जा रही है। चावल जिला सानन्द गुजरात के लिए निकला था। मिल संचालक दुर्गेश ने ट्रक चालक के खाते में 29 हजार 5 सौ रुपये भाड़े के रूप ट्रांसफर किया। इसके अलावा ट्रक चालक से संबंधित कागजात आधार कार्ड आदि जमा कराया गया। इस बीच पांच दिसंबर तक चावल लदा ट्रक अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचा तो उन्होंने चालक मंगाने वाले के नंबर पर फोन किया। फोन करने पर स्विच ऑफ मिला। इससे हलकान मिल मालिक दुर्गेश ने पुलिस को सूचित दी है। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय का कहना है कि मामला संदेहास्पद है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें