फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक : बीपी सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को मछलीशहर तहसील क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बीपी सरोज की अगुवाई में निकली यात्रा में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक जगदीश सोनकर की भी उपस्थिति रही। पूर्व सांसद बीपी सरोज ने कहा कि तिरंगा स्वाभिमान का प्रतीक है। इसमें देश के वीरों के त्याग और बलिदान की गौरवगाथा समाहित है। तिरंगा हमें राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरिओम जायसवाल ने लोगों का आभार व्यक्त किया। यात्रा में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, संतोष जायसवाल, राकेश जायसवाल, डीके सरोज समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें