कलेक्ट्रेट स्थित क्रांति स्तंभ पर हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कैडेटों ने काकोरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में काकोरी कांड के महानायक राम प्रसाद बिस्मिल, असफाक उल्लाह खान, रोशन सिंह, राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी की 87वीं शहादत पर मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किया गया।
मंजीत कौर ने कहा कि आजादी में सहयोग करने वाले शहीदों को हम भूलते जा रहे हैं। शासन में बैठे लोग भी शहीदों के इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए कोई पहल नहीं कर रहे हैं।
शहीदों का सपना था कि देश आजाद हो और लोग स्वतंत्र होकर जीवन यापन कर सके, लेकिन स्वतंत्रता के बाद देश की स्थिति और भी बिगड़ती जा रही है। पहले अंग्रेजों ने लूटा और अब सत्ता में बैठे लोग जनता को गुमराह कर रहे
हैं। यदि हमारे अमर शहीदों ने भी यही किया होता तो शायद देश आजाद न होता। इस मौके पर अजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, राजाराम, जय लाल, उमादेवी, गिरिश, दीपू यादव, सुरेश कुमार, शिव कुमार, प्रतिष्ठा आदि मौजूद थी। संचालन धरम सिंह ने किया।