फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच दिनों से फुंका है ट्रांसफॉर्मर, 500 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बड़ेरी बाजार के समीप स्थित विद्युत उपकेंद्र उतिराई में स्थापित 5 एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर जलने से 5 दिन से लगभग 500 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हैं, उनका दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बड़ेरी बाजार निवासी व्यवसायी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, माता प्रसाद जायसवाल, संजय जायसवाल रमेशचंद्र, गुलाबचंद, डा. तिलेश्वेश्वर नाथ आदि ने बताया कि समस्या को लेकर अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बावजूद 5 दिन बीत गए लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया। बिजली नहीं मिलने से क्षेत्र के 500 गांव के किसान ,व्यवसाईयी और आम ग्रामीण परेशान हैं। खासकर छोटे बच्चों और मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। विद्युत उपकेन्द्र उतिराई के अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि 5 एमवीए का एक ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। दूसरा ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू है। दो दिन में नया ट्रांसफाॅर्मर स्थापित होने की उम्मीद है। वर्तमान में बारी-बारी से क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें