मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के निकट मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक कान में ईयरफोन लगाकर पटरी पर पैदल चल रहा था। उसी दौरान ट्रेन आ गई। माना जा रहा कि ईयरफोन के चलते ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी। जिससे ट्रेन की चपेट में आकर युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़ा गांव निवासी राजेश कुमार बिंद 27 ईयरफोन लगाकर घर के पास रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। उसी दौरान वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही माल गाड़ी की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो घई। घटना की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।