फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्राली उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्राली लगा ट्रैक्टर चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरिस गांव निवासी हरि प्रसाद सिंह की ट्रैक्टर व ट्राली सराय मोहीउद्दीनपुर से लौट रही थी। बड़ागांव स्थित केवला फीलिंग स्टेशन के समीप ट्राली में खराबी होने पर चालक ट्रैक्टर को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर मिस्त्री लेने चला गया। देर रात लौटा तो ट्रैक्टर गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंप पर लगे सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें