फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने रेल यात्री को चलती ट्रेन से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहे रेल यात्री से मोबाइल छीनने में नाकाम उचक्कों ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया। घटना में यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम छह बजे आजमगढ़ से दिल्ली जा रही कैफियत एक्सप्रेस की एसएस-तीन में गुलाब चंद (47) निवासी अबारी सठियांव थाना मुबारकपुर आजमगढ़ दिल्ली जाने के लिए सवार हुआ था। रास्ते में यात्री के मोबाइल पर फोन आया। वह गेट पर खड़ा होकर बात कर रहा था। पीड़ित के मुताबिक गेट पर ही एक उच्चका उसकी मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर हाथापाई हुई। इसी दौरान पहुंचे दूसरे उच्चकों ने उसे स्टेशन के करीब धक्का मारकर नीचे ढकेल दिया। यात्री गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घायलावस्था में वह स्टेशन पर पहुंच कर मामले की जानकारी जीआरपी को दी। पुलिस उसे पुरुष चिकित्सालय लाई, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें