फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोर मचा तो भागे चोर, ग्रामीणों ने फूंकी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिझवट गांव में शुक्रवार की रात बरामदे में रखा गेहूं चोरी कर ले जा रहे चोरों को देख परिजनों ने शोर मचाया तो चोर बाइक नहर किनारे छोड़कर फरार हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक में आग लगा दी। बाइक जलकर नष्ट हो गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

महाराजगंज थाना क्षेत्र के बिझवट गांव निवासी सूर्य लाल यादव के घर के बरामदे में बोरी में भरकर गेहूं रखा गया था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे गेहूं से भरी बोरी चोर उठाकर ले जा रहे थे। पास में सो रहे सूर्य लाल की नींद टूट गई। उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग गए। पीछा करते हुए ग्रामीण नहर के दूसरे छोर पर पहुंचे तो वहां बाइक और दो बोरी गेहूं पड़ा था। शोर सुनकर पास में आई एक बारात में शामिल लोग भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने बाइक में आग लगा दी, जिससे बाइक जल गई। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं था। सूचना पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें