फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मकान का चैनल काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बीकापुर (जगदीशपुर) में रविवार की रात एक मकान का चैनल काटकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवर, कपड़ा और बर्तन उठा ले गए।
विज्ञापन

बीकापुर निवासी महेंद्र सरोज, विजेंद्र सरोज समेत परिवार के सभी सदस्य घर में ताला बंद कर मुंबई चले गए थे। रात में चोरों ने मकान में लगा चैनल तोड़कर घर में घुसकर प्रत्येक कमरे में लगा ताला तोड़कर घर में रखा सारा सामान उठा ले गए। पड़ोसियों ने फोन द्वारा चोरी होने की सूचना मकान मालिक को दी। सूचना पर भुक्तभोगी ने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव को बताया। ग्राम प्रधान ने 112 नंबर को चोरी की सूचना दी। भुक्तभोगी ने बताया कि शादी में जुटा हुआ बर्तन व रकम आदि लगभग लाखों रुपये का सामान चोर उठा ले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामपुर चंदन राय ने बताया कि सूचना अभी नहीं मिली है। फिलहाल जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें