पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से दो दिवसीय 24वां जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स समागम सोमवार को राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय में शुरू हुआ। उद्घाटन मड़ियाहूं पीजी कालेज के प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी ने किया। रोवर्स-रेंजर्स टीम ने मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट कर सलामी दी। डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स के माध्यम से छात्रों में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। शिविर में छत्रों को अनुशासन, देश सेवा और समाज सेवा के प्रति जागरूक किया जाता है। अनुशासित जीवन सदैव प्रशंसनीय होता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. शिवप्रसाद ओझा ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स छात्रों के जीवन में आत्मनिर्भरता, आत्मसंयम और अनुशासन लाता है। अनुशासित व्यक्ति ही जीवन में आगे बढ़ता है। अनुशासन से ही राष्ट्र का विकास होता है। छात्र इसके आदर्शों का अनुसरण करें। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि डा. लालजी त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रोवर्स-रेंजर्स के संयोजक के डा. मनोज कुमार तिवारी ने आभार जताया।
इस अवसर पर डा. यूपी सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, डा. पीके सिंह, डा. अब्दुल हलीम, डा. अरविंद तिवारी, डा. अलकेश्वरी सिंह, डा. मयानंद उपाध्याय, डा. अवधेश द्विवेदी, डा. सुधा सिंह, डा. उर्मिला सिंह, डा. ओमप्रकाश दूबे, डा. मनोज वत्स, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. श्याम सुंदर उपाध्याय आदि थे। संचालन डीओसी राकेश मिश्रा ने किया।