फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : खत्म नहीं हो रहा नीलगाय का आतंक, किसानो की खड़ी फसल को कर रही चौपट, खेतीवाले परेशानहाल

Tue, 25 Mar 2025 09:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

खेतों में अनाज उपजाने वाले परेशानहाल नजर आ रहे हैं। किसानों की माने तो नीलगाय का आतंक कम नहीं हो रहा। इनका झुंड तैयार फसल को भी पूरी तरह से चौपट कर दे रहा है।  
 
विज्ञापन
खेत की बीच नीलगाय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किसानो की गाढ़ी कमाई गेहूं की फसल जब पक कर तैयार हो रही है कुछ दिन बाद उसकी कटनी शुरू होनी है, फिर भी नील गायों का आतंक खतम नही हो रहा है | ये नील गाय दर्जनो  की संख्या में एक साथ झुंड बनाकर जिस किसान की तैयार चलती है उस किसान की खून पसीने की गाढी कमाई की फसल को चौपट कर दे रही है।

विज्ञापन


लाचार किसान मनमसोट आसूं बहाने के सिवा कुछ भी नही कर पा रहा है। महराजगंज क्षेत्र के राजपुर रूखार, चरियाही ,गद्दोपुर ,वासूपुर, रामनगर उपधान, बसहराकला, कोबी ,ठेंगहा, चारों ,सेनपुर, पूरालाल आदि कई गांवो के किसान  नील गाय के आतंक से परेशान है।

गेहूं की खेती में किसानो के मंहगे बीज खाद बुवाई जुताई सिचाई से लेकर हजारो रूपये खर्च हो गये हैं अब जब फसल कटने की स्थिति में है तो नील गाय का आतंक फसल को नष्ट कर दे रहा है। परेशान किसानो में  हरिशंकर गौतम ने बताया कि खून पसीने की गाढी कमाई गेहूं की फसल को पहले छुट्टा पशुओ ने आधा अधूरा कर डाला था शेष बची फसल को अब नील गाय समाप्त  कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिनकी रोकथाम के लिए सरकार की कोई भी व्यवस्था आगे नही आ रही है। ऐसी स्थिति मे किसानो का रोना ही शेष बचा है ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें