फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जांच रिपोर्ट आने के बाद खुलेगी क्षेत्र पंचायत की निविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकला। सुइथाकला क्षेत्र पंचायत की ओर से विकास कार्यों के लिए प्रकाशित कराई गई निविदा सोमवार को सील कर दी गई। अब यह निविदा अब जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा दिए गए जांच आदेश की रिपोर्ट आने के बाद खोली जाएगी। क्षेत्र पंचायत द्वारा एक पखवाड़े पहले कुल 84 कार्यों के लिए कथित रूप से कुछ समाचार पत्रों में निविदा दी गई थी, जिसे सोमवार 19 जनवरी को खुलना था। मामले की भनक लगते ही क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता देवी, अनिता वर्मा, सूर्यभान यादव, राजेश कुमार बिंद सहित करीब आधा दर्जन सदस्यों ने गत 16 जनवरी को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। आरोप था कि प्रमुख विद्या देवी द्वारा बिना क्षेत्र पंचायत की बैठक कराए बार-बार निविदा निकाली जा रही है। इसके पूर्व भी इसी तरह के आरोप पर जांच के बाद कुल 45 कार्यों की निविदा निरस्त कर दी गई थी। सोमवार को निविदा खुलने की तिथि होने के कारण विकासखंड मुख्यालय पर पक्ष-विपक्ष की खूब पसंद गहमागहमी रही। मामले में खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि निविदादाताओं के सामने टेंडर सील करा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चल रही जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निविदादाताओं के समक्ष निविदा खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें