फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आई टीम ने देखी सड़क की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने के लिए सोमवार को दिल्ली से आई एनआरआरडीए की टीम आई। टीम ने अरसियां मोड़ (रामनगर) से बिलवाई तक नौ किमी और रामनगर चौराहे से भगासा तक लगभग सात किमी निर्माणाधीन है का निरीक्षण किया। साथ ही गुणवत्ता की जानकारी हासिल की। इस दौरान टीम में नेशनल रूरल रोड डेवलपमेंट एजेंसी, दिल्ली के चीफ इंजीनियर अंबर कुमार अखौरी ने बताया कि पीएमजीएसवाई से निर्मित होने वाली हर सड़क का निर्माण के विभिन्न चरणों में जांच की जाती है। इसमें यह देखा जाता है कि मानक का अनुपालन निर्माण के लिए उत्तरदायी एजेंसी द्वारा कड़ाई से किया जा रहा या नहीं। इस दौरान अवर अभियंता बीपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें