फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इफ्तारी में खजूर और फलों से सजता है रोजेदारों का दस्तरख्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रमजान के मुकद्दस महीने में रोजेदारों के दस्तरख्वान में खजूर के साथ ही अन्य फलों की भी खास अहमियत है। वहीं इफ्तारी के दौरान पेयपदार्थों का सेवन बेहद जरूरी होता है, ताकि शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन मिले। पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तार में ऐसे पेय पदार्थ पीना चाहिए जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही एनर्जी भी दें। इसमें रोजदारों की पहली पसंद रूहअफजा है। वहीं मिल्क सेक के अलावा फलों के जूस खूब लिए जाते हैं। ऐसे में बाजार में फलों की मांग काफी बढ़ गई है। इससे फल विक्रेताओं के चेहरे खिले हैं। इफ्तार में किसी को फलों का कस्टर्ड पसंद है, तो किसी को फ्रूट चाट और फ्रूट क्रीम। तो किसी को सीधे तौर पर फल ही खाना पसंद है। इसीलिए खजूर के अलावा सेव, केला, पपीता, अंगूर, तरबूज, खरबूजे की मांग ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

15 से 20 रुपये तक बढ़े फलों के दाम

छोटी सब्जी मंडी के फल विक्रेता रोहित बताते हैं कि फलों की मांग बढ़ने से थोक मंडी में इनके दाम भी बढ़े हैं, लेकिन फुटकर दाम में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। रमजान से पहले अच्छी क्वालिटी के सेब 80 से 100 रुपये किलो तक मिल रहा था। जो अब 350 रुपये किलो तक मिल रहा है। महाराष्ट्र का अमरूद 100 से 120 रुपये किलो है। वहीं, शाहिद ने बताया कि 40 से 50 रुपये में मिलने वाला केला अब 60 से 70 रुपये में मिल रहा है।
ताजगी के साथ सेहत के लिए फायदेमंद तरबूज

: फल विक्रेता सोनू ने बताया कि रसीला और मीठा होने से तरबूज की डिमांड ज्यादा है। बाजार में तरबूज 25 से 30 रुपये किलो मिल रहा है। तरबूज जिस्म में पानी की कमी दूर करता है। ग्लूकोज की मात्रा भी पूरा करता है। दिन भर की भूख-प्यास के बाद इफ्तार में तरबूज ताजगी देने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फलों के फुटकर भाव
सेब 150 से 350 रुपये प्रति किलो

पपीता 50 से 60 रुपये प्रति किलो

अनार 140 से 160 रुपये प्रति किलो

काला अंगूर 180 से 200 रुपये प्रति किलो

हरा अंगूर 90 से 100 रुपये प्रति किलो

तरबूज 25 से 30 रुपये प्रति किलो

संतरा 100 से 150 रुपये प्रति किलो

केला 40 से 60 रुपये प्रति दर्जन

खजूर 100 से लेकर 1500 रुपये प्रति किलो

रूह अफ्जा 160 से 200 रुपये प्रति बॉटल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें