फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में गिरने वाले नालों का हुआ सर्वे

Fri, 16 Oct 2015 12:53 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
संकट मोचन फाउंडेशन के निर्देश पर जौनपुर पहुंची आईआईटी बीएचयू की टीम ने गुरुवार को गोमती नदी और उसमें गिरने वाले नालों का हवाई सर्वे किया।
विज्ञापन


कैमकाप्टर (ड्रोन) की मदद से गोमती में गिरने वाले नालों की वीडियो फिल्म बनाई गई। इसके अलावा नालों में प्रदूषण का स्तर पता करने के लिए कई नालों में बह रहे गंदे पानी का नमूना भी लिया गया।
 
  संकट मोचन फाउंडेशन के अभय शंकर तिवारी के नेतृत्व में आई टीम में ड्रोन के डिजाइनर विश्वजीत नेहरा, रविप्रकाश और यश खंडेलवाल शामिल रहे।

आईआईटी बीएचयू की टीम ने सद्भावना पुल ड्रोन उड़ाकर आस पास के तीन प्रमुख नालों का हवाई सर्वे किया। उनके साथ वाराणसी से आई स्वच्छ गंगा रिसर्च लैब की टीम ने हनुमानघाट, सिलेखाना, केरारवीर, और रोडवेज के नालों से नमूना
विज्ञापन


लिया। कलीचाबाद घाट से तूतीपुर स्थित रामजानकी घाट और स्लाटर हाउस के नालों की मैपिंग की गई। बड़े हनुमान मंदिर के पास से अचला देवी घाट तक के बड़े नालों की मैपिंग कराई गई। इस सर्वे के आधार पर गोमती के निर्मलीकरण

 के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। स्वच्छ गोमती एक्शन प्लान के संयोजक गौतम गुप्ता और डा. राजवीर सिंह ने बताया कि प्रमुख शिक्षण संस्थानों के इंजीनियर और पर्यावरण विदें से सहायता लेकर बहुद जल्द एक्शन प्लान तैयार

किया जाएगा। एक्शन प्लान के अगले चरण में 10 दिन बाद सभी पक्के घाटों और नालों से बह रहे गंदे पानी की मात्रा और रासायनिक तत्वों की जांच कराई जाएगी। इस जांच के बाद यह तय कर पाना आसान हो जाएगा कि किस नाले की
विज्ञापन


टैपिंग किस प्रकार या विधि से होती है। इस मौके पर राजेंद्र विश्वकर्मा, अंकित सिंह, बलराम निषाद, ओंकार मौर्य, प्रदीप जायसवाल, बृजेश मौर्य, लालजी निषाद, सत्तन निषाद, मोहनीश शुक्ला, अवधेश सेठ, राहुल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें